Rafale: 10 सितंबर को भारतीय वायुसेना में शामिल होंगे फ्रांस के पांच राफेल विमान, राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

फ्रांस से आए पांच राफेल विमान 10 सितंबर को भारतीय वायुसेना में शामिल होने जा रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में यह विमान सोपे पर जाएंगे और यह पूरा कार्यक्रम हरियाणा के अंबाला एयर बेस में पूरा किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाली 10 सितंबर को चांद से खरीदे गए पांच राफेल विमान भारतीय वायु सेना को सौंप दिए जाएंगे अंबाला एयर बेस स्टेशन पर यह पूरा कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले भी शामिल हो सकते हैं।
एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्लोरेंस पार्ले को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा जा सकता है। फ्रांस से आए 5 राफेल विमान 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल किए जाएंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हरियाणा के अंबाला एयरबेस में कार्यक्रम होगा। फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले को चीफ गेस्ट के तौर पर आने का न्योता दिया जाएगा।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले ये यह जानकारी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 सितंबर से 6 सितंबर तक रूस में होंगे इस दौरान वह रक्षा मंत्री को फ्रांस के रक्षा मंत्री को न्योता देंगे। साथ ही शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों के साथ मीटिंग में शामिल होंगे।
बता दें कि राफेल के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद भारत की ताकत बढ़ जाएगी। क्योंकि चीन और पाकिस्तान के पास भी ऐसे लड़ाकू विमान नहीं है, जो परमाणु हथियार लेकर जा सके। भारत के पास यह फ्रांस का सबसे बेहतरीन एयरक्राफ्ट है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS