राफेल उड़ाने के लिए चुनी गई पहली महिला पायलट, जल्द होगी बेड़े में शामिल

राफेल उड़ाने के लिए चुनी गई पहली महिला पायलट, जल्द होगी बेड़े में शामिल
X
भारतीय वायुसेना में कई महिला पायलट लड़ाकू विमान उड़ा रही है। अब जानकारी सामने आ रही है कि राफेल उड़ाने के लिए भी पहली महिला पायलट का चुनाव कर लिया गया है।

भारतीय वायुसेना में कई महिला पायलट लड़ाकू विमान उड़ा रही है। अब जानकारी सामने आ रही है कि राफेल उड़ाने के लिए भी पहली महिला पायलट का चुनाव कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस महिला पायलट को जल्दी ही राफेल बेड़े में शामिल किया जाएगा।

प्रशिक्षण ले रही महिला पायलट

जानकारी मिल रही है कि राफेल उड़ाने के लिए पहली महिला पायलट का चुनाव कर लिया गया है। ये चुनाव भारतीय वायुसेना के आंतरिक चयन प्रक्रिया द्वारा किया गया है। बता दें कि अभी तक वायुसेना में 10 महिला पायलट लड़ाकू विमान उड़ा रही है। साथ ही 18 महिला नेविगेटर भी भारतीय वायुसेना में मौजूद हैं। इस तरह से वायुसेना में कुल महिला अधिकारियों की संख्या 1875 है। वहीं अब राफेल के 'गोल्डन ऐरो' स्क्वाड्रन (Golden Arrows squadron) के लिए भी महिला पायलट का चुनाव कर लिया गया है।

फ्रांस से मिलेंगे 36 राफेल

बता दें कि भारत को फ्रांस से 36 राफेल विमान मिलने वाले हैं। वहीं अभी तक कुल 10 राफेल विमान भारत को मिल चुके हैं। जानकारी मिल रही है कि 2021 के अंत तक बाकी सभी विमान भारत को मिल जाएंगे।

Tags

Next Story