राहुल और प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- पहले काले कानून फिर चलाए डंडे

केंद्र की मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान का आंदोलन जारी है। किसान संगठनों ने कहा है कि वे सरकार से बिना किसी शर्त के बातचीत करने को तैयार हैं। किसानों के इस आंदोलन को विपक्षी पार्टियों का पूरा समर्थन हासिल है।
इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने लिखा कि मोदी सरकार ने किसान पर अत्याचार किए- पहले काले क़ानून फिर चलाए डंडे लेकिन वो भूल गए कि जब किसान आवाज़ उठाता है तो उसकी आवाज़ पूरे देश में गूंजती है। किसान भाई-बहनों के साथ हो रहे शोषण के ख़िलाफ़ आप भी #SpeakUpForFarmers campaign के माध्यम से जुड़िए। राहुल गांधी इस कैप्शन के साथ वीडियो भी साझा किया है।
मोदी सरकार ने किसान पर अत्याचार किए- पहले काले क़ानून फिर चलाए डंडे लेकिन वो भूल गए कि जब किसान आवाज़ उठाता है तो उसकी आवाज़ पूरे देश में गूंजती है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 30, 2020
किसान भाई-बहनों के साथ हो रहे शोषण के ख़िलाफ़ आप भी #SpeakUpForFarmers campaign के माध्यम से जुड़िए। pic.twitter.com/tJ8bry6QWi
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि केंद्र सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है कि नाम किसान कानून, लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का, किसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं? उनमें किसानों के हितों की अनदेखी कैसे की जा सकती है? सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। आइए मिलकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाएं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन के पांचवें दिन भी जारी है। किसानों के प्रदशर्न की वजह से शहर में यातायात प्रभावित हो रहा है। किसानों के 30 से अधिक संगठनों की रविवार को हुई बैठक हुई। इस बैठक में अमित शाह के प्रस्ताव को ठुकराते हुए बुराड़ी मैदान नहीं जानें का फैसला लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम रात सिंघु और टीकरी बार्डरों पर डटे रहेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS