राहुल गांधी बोले- मदद का हाथ बढ़ाते चलो इस अंधे 'सिस्टम' का सच दिखाते चलो!, रणदीप सुरजेवाल ने भी किया प्रहार

राहुल गांधी बोले- मदद का हाथ बढ़ाते चलो इस अंधे सिस्टम का सच दिखाते चलो!, रणदीप सुरजेवाल ने भी किया प्रहार
X
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

भारत में एक तरफ कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष मोदी सरकार पर हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहा है। इस समय कोरोना संकट की वजह से अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की किल्लत है। बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए अमेरिका समेत कई देश मदद के लिए आगे आए हैं।

इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो इस अंधे 'सिस्टम' का सच दिखाते चलो!


ये घटनाएं मोदी जी का जीवनभर पीछा करेंगी

वहीं एक अखबार की कटिंग साझा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली में श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए 20 घंटे तक का इंतजार करने संबंधी खबर का हवाला देते हुए लिखा कि ये मानवता के खिलाफ है ये अपराध भी है। अंतिम संस्कारों का ये अन्तहीन सिलसिला अहंकारी शासकों के पत्थर दिली का सबूत है। अपने ही लोगों की लाशों की बुनियाद पर सरकार मजबूत नहीं हो सकती। ये तस्वीरें और घटनाएं मोदी सरकार को जीवन भर पीछा करेगी।


भारत में कोरोना ने तोड़ दिया रिकॉर्ड

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3 लाख 60 हजार 960 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,79,97,267 हो गई है। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 3,293 नई मौतों हुई हैं। इसके के साथ देश में मौंत का आकड़ा 2 लाख को पार कर गया है। देश में कुल मौतों की संख्या 2,01,187 हो गई है। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 29,78,709 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,48,17,371 हो गई है।

Tags

Next Story