कार्नाटक में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- सरकार बनी तो बेरोजगार ग्रेजुएट को हर महीने देंगे 3000 रुपये

कार्नाटक में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- सरकार बनी तो बेरोजगार ग्रेजुएट को हर महीने देंगे 3000 रुपये
X
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में एक युवा क्रांति समागम का शुभारंभ कर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार बेरोजगारी कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही है। अगर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो बेरोजगार ग्रेजुएट्स को 2 सालों तक हर महीने 3 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Karnataka News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में एक युवा क्रांति समागम का शुभारंभ कर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार बेरोजगारी कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही है। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो ग्रेजुएट्स बेरोजगारों को 2 सालों साल तक हर महीने 3 हजार रुपये देगी और साथ ही डिप्लोमा होल्डर्स को भी 2 सालों तक हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा ने पूरे देश में एक मैसेज देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह देश सबका है दो-तीन गिने-चुने लोगों का नहीं, यह देश अडानी का नहीं है। देश किसानों, गरीबों और युवाओं का है। राहुल ने आगे कहा कि इस यात्रा ने देश को भाईचारे का संदेश दिया है। जो रिस्पांस हमें कर्नाटक में मिला वैसे ही हमें दूसरे प्रदेश में भी मिला है। गांधी ने कहा कि कर्नाटक की सरकार यहां के युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है। साथ ही कहा कि कर्नाटक की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार में कोई भी काम करवाना हो, तो पहले कमीशन लिया जाता है। उन्होंने कहा की आप ही ने मुझे बताया कि कॉट्रैक्टर्स एसोसिएशन और स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी कि कर्नाटक में 40 पर्सेंट कमीशन लिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट में मैंने अडानी के बारे में भी कहा था कि देश की सभी इंडस्ट्रीज अडानी को दी जा रही है।

कर्नाटक में कब होंगे विधानसभा चुनाव 2023

कर्नाटक विधानसभा के सभी 224 सीटों पर मई 2023 से पहले चुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां कर्नाटक में ताबड़तोड़ जनसभा को संबोधित कर रही हैं। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 को समाप्त होने वाला है। इससे पहले ही चुनाव आयोग को यहां पर वोटिंग करानी है।

वर्तमान कार्यकाल

पिछले चुनाव की बात करें तो विधानसभा चुनाव 2018 में हुआ था। चुनाव के बाद जनता दल और कांग्रेस के गठबंधन ने सरकार बनाई थी, जिसमें मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को बनाया गया था। इसके बाद जुलाई 2019 में कांग्रेस और जनता दल के कई सदस्यों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गठबंधन की सरकार गिर गई। वहीं, बीजेपी ने राज्य सरकार के साथ गठन कर अपनी सरकार बना दी, साथ ही मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को बना दिया गया। इसके साथ ही 2021 में मुख्यमंत्री ने बीजेपी को झटका देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इसके बाद 28 जुलाई, 2021 में बसवराज बोम्मई ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Tags

Next Story