जब मेरठ में राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारी से पूछा रोकने पर ये सवाल, तो मिला ये जवाब

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मेरठ में हिंसा के दौरान मरने वालों के परिजनों से मिलने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली से रवाना हुए थे। लेकिन बीच रास्ते में मेरठ घुसने से पहले ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रोक दिया गया।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की पुलिस अधिकारी से लंबी बहस हुई है। इस दौरान राहुल गांधी को पुलिस ने वापस लौटने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ने दो टूक जवाब दिया। इसी बीच राहुल गांधी ने रोकने वाले पुलिस अधिकारी से पूछा कि आपके पास कोई ऑर्डर है क्या?
Shri @RahulGandhi & AICC GS Smt. @priyankagandhi were stopped outside Meerut by the Police. They offered to travel in a group of 3 people, however, they were still stopped. They were on the way to meet families of victims of the violent anti-CAA protests in UP. #हत्यारी_भाजपा pic.twitter.com/3i2R5uoMhs
— Congress (@INCIndia) December 24, 2019
राहुल ने लौटने के बाद पुलिस से पूछा कि क्या उनके पास कोई एक आदेश है जब उन्हें और प्रियंका गांधी को वापस लौटने के लिए कहा गया है। जबकि वो मेरठ के रास्ते में थे।
इसी दौरान एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार ने राहुल और प्रियंका को बताया कि जिले में 144 लगाई गई है। ऐसे में आप अंदर नहीं जा सकते हैं। उन्हें परतापुर से लौटने के लिए कहा गया था। जिसके बाद वो वापस दिल्ली लौट रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी और प्रियंका को रोकने के खिलाफ मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों सीएए कानून के विरोधी हमले में मारे गए पीड़ितों के परिजनों से मिलने के लिए मेरठ जा रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS