राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, कहा जिस दिन कांग्रेस सत्ता में आई, कूड़ेदान में होंगी तीनों कृषि बिल

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, कहा जिस दिन कांग्रेस सत्ता में आई, कूड़ेदान में होंगी तीनों कृषि बिल
X
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज पंजाब के मोगा में खेती बचाओ अभियान में हिस्सा लिए। इस दौरान राहुल ने कहा कि अगर ये तीनों बिल से किसान खुश होते तो फिर देशभर के किसान आक्रोश प्रदर्शन क्यों कर रहे होते। ये अभियान अभी तीन दिनों तक चलने वाली है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक तरफ हाथरस कांड का मोर्चा संभाले हुए हैं तो दूसरी ओर कृषि बिल को लेकर देशभर में हो रहे किसानों के प्रदर्शन के साथ खड़े हैं। आज पंजाब के मोगा में किसानों ने खेती बचाओ अभियान की शुरुआत की, जो अगले तीन दिनों तक चलने वाला है।

इस अभियान में राहुल गांधी भी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन का हिस्सा लिए। राहुल गांधी ने पारित हुए तीनों कृषि बिल के खिलाफ केंद्र सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। अभियान के दौरान राहुल ने कहा कि अगर ये तीनों बिल से किसान खुश होते तो फिर देशभर के किसान आक्रोश प्रदर्शन क्यों कर रहे होते।

राहुल गांधी ने किसानों को दिया आश्वासन

ये खेती बचाओ अभियान अभी तीन दिनों तक चलने वाली है। मोदी सरकार एमएसपी को खत्म करना चाहती है। साथ ही खेती का पूरा बाजार अंबानी और अंडानी के हवाले कर दिया जाए, लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस का यह वादा है और इससे पीछे नहीं हटेगी।

अगर सरकार को ये बिल पास करना ही था तो सबसे पहले लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा करनी चाहिए थी। कोरोना काल में इन तीन कानूनों को पास करने की क्या जल्दबाजी थी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि वे किसानों को गारंटी देना चाहते हैं कि जिस दिन कांग्रेस सत्ता में आई उस दिन ये तीनों काले कानून को खत्म कर देगी।

इन कानूनों को कूड़ेदान में फेंक देगी। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि देशभर के किसानों के साथ कांग्रेस का साथ है।

देश मोदी की नहीं बल्कि अंबानी और अडानी की सरकार- राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि ये बात सही है कि किसानों की उपज खरीदने के लिए वर्तमान के सिस्टम में गड़बड़ी है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि सिस्टम को सुधारने के बजाय पूरा खत्म कर दें। ये सिस्टम अगर खत्म हो गया तो किसानों के पास कुछ नहीं बचेगा।

किसान को सीधा अंबानी और अडानी से बात करनी पड़ेगी और इस बातचीत में किसान मारा जाएगा। ये देश मोदी की सरकार है, लेकिन ये गलत है। अब ये देश मोदी नहीं बल्कि अंबानी और अडानी की सरकार बन गई है। नरेंद्र मोदी जी को अंबानी और अडानी चलाते हैं, जीवन देते हैं।

मोदी जी अंबानी और अडानी के लिए जमीन साफ करते हैं। फिर ये मोदी जी को समर्थन देते हैं।


Tags

Next Story