राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, गिनाए 6 मुद्दे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर ट्वीट के जरिए हमला बोला है। राहुल गांधी ने देश में कोरोना के बढ़ते मामले, गिरती जीडीपी और चीन की घुसपैठ और अन्य मुद्दे पर ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर कहा कि 'भारत मोदी की बनाई हुई आपदाओं के बीच फंसा हुआ है।
राहुल गांधी ने छह मुद्दे गिनाएं-
1. जीडीपी में -23.9% ऐतिहासिक कमी।
2. 45 वर्ष में सबसे अधिक बेरोजगारी
3. 12 करोड़ की लोगों की नौकरी गयी।
4. केंद्र सरकार, राज्यों को उनका बकाया जीएसटी का भुगतान नहीं कर रही।
5. COVID -19 हर रोज सबसे ज्यादा मामले और मौतें।
6. हमारी सीमाओं पर बाहरी आक्रामकता
राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, आम आदमी शायद जीडीपी का वित्तीय प्रभाव तो नही जानता, पर यह जरूर समझता है कि नोटबंदी, गलत जीएसटी, देशबंदी के डिजास्टर स्ट्रोक को मास्टर स्ट्रोक बताना सफेद झूठ है। उन्होंने यह भी लिखा कि 6 साल से गिरती अर्थव्यवस्था का इल्जाम ईश्वर पर लगाना अपराध है। इसी अंधेर को आदमी की कमर टूटना कहते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस मोदी सरकार पर बीते कुछ दिनों से हमलावर है। कोरोना चीन मुद्दे पर कांग्रेस मोदी सरकार को लगातार घेर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS