राहुल गांधी बोले- सीएए सिर्फ एक कानून नहीं है, ये आपके इतिहास, भाषा और भाईचारे पर आक्रमण है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज राहुल गांधी ने असम के कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी दी हैं, ये हमारा चुनाव का मुख्य मुद्दा है। हम बीजेपी नहीं हैं, हमने छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक में कहा था कि कर्जा माफ करेंगे और किया।
इसके बाद राहुल गांधी ने असम के कामरूप में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी रोजगार देने की कोशिश नहीं करती, युवाओं की मदद करने की कोशिश नहीं करती, उल्टा असम पर आक्रमण करती है। सीएए असम पर आक्रमण है, ये सिर्फ एक कानून नहीं है ये आपके इतिहास, भाषा और भाईचारे पर आक्रमण है और इसलिए हम इसे रोक रहे हैं।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि जब मैं दीपांजल दास के परिवार से मिलने आया तो मुझे लगा कि एक युवक पर गोलियां नहीं चलाई गईं, उसे असम से निकाल दिया गया। इसमें असम की हत्या का प्रयास किया गया था। वह सिर्फ एक युवा नहीं था, वह एक विचार था। वह असम था। बता दें कि साल 2019 में सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान गुवाहाटी में दीपांजल दास की हत्या कर दी गई थी।
I've not come here to lie to you. My name isn't Narendra Modi. If you want to listen to lies - about Assam, farmers, about anything - then switch on your TV, look at Narendra Modi's face & listen to him as much as you want. He lies to India all 24 hours: Rahul Gandhi in Kamrup pic.twitter.com/PCNxIRlDox
— ANI (@ANI) March 31, 2021
मैं यहां आपसे झूठ बोलने नहीं आया हूं। मेरा नाम नरेंद्र मोदी नहीं है। अगर आप झूठ सुनना चाहते हैं- असम के बारे में, किसानों के बारे में, किसी भी चीज़ के बारे में- तो अपने टीवी का स्विच ऑन करें, आप नरेंद्र मोदी के चेहरे को देखें और उसे जितना चाहें उतना सुनें। वह पूरे 24 घंटे भारत में रहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS