Bharat Jodo Yatra: 7 सितंबर को देशभर में भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनाएगी कांग्रेस, जानें क्या है खास तैयारी...

Bharat Jodo Yatra: 7 सितंबर को देशभर में भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनाएगी कांग्रेस, जानें क्या है खास तैयारी...
X
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खूब चर्चा में रही थी। इस यात्रा का एक साल पूरा होने वाला है। ऐसे में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ 7 सितंबर को मनाने वाली है। यहां पढ़ें इस दिन को लेकर क्या है कांग्रेस की तैयारी...

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने वाला है। राहुल गांधी ने 7 सितंबर, 2022 को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी, ऐसे में 7 सितंबर, 2023 को कांग्रेस पार्टी देश भर में भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ (India Jodo Yatra Anniversary) मनाने वाली है। कांग्रेस 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाने वाली है। इस अवसर पर देश के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा आयोजित की जाएगी। पिछले साल राहुल गांधी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। कांग्रेस पार्टी इस यात्रा को लेकर दावा करती है कि यह काफी सफल रही थी। अभी भी राहुल गांधी अपने भाषण के दौरान इसके किस्से सुनाते देखे जाते हैं।

ऐसा रहा पहला भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 150 दिनों में करीब 4080 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया था। इस दौरान राहुल गांधी ने देश भर के 12 राज्यों से होते हुए गुजरते थे, जिसमें उन्होंने केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल था। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी की अगुवाई में इस यात्रा से पार्टी को काफी लाभ मिला है। इस यात्रा के कारण कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकार बना ली। एक सर्वे में बताया गया कि राहुल की यात्रा कर्नाटक के जिन-जिन विधानसभा से होकर गुजरी थी, वहां से उनको शानदार जीत मिली थी।

ये भी पढ़ें...Bharat Jodo Yatra 2.0: गुजरात कांग्रेस ने दिया निमंत्रण, जानें कहां से कहां तक चलेंगे Rahul Gandhi

Tags

Next Story