Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा Jammu-Kashmir के बनिहाल में रुकी, Congress ने सुरक्षा नहीं मिलने का लगाया आरोप

कांग्रेस (Congress) पार्टी से पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo yatra) जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बनिहाल (Banihal) में रोक दी गई। इसके रोके जाने पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है। जिसके चलते यात्रा को रोकना पड़ा है। कांग्रेस का कहना है कि जब तक हमें सुरक्षा नहीं मिलती, यात्रा का आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं है। हम यात्रा को बिना सुरक्षा के आगे नहीं बढ़ा सकते।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक हुई है। यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी को बिना सुरक्षा के आगे नहीं जाने दे सकते। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी अगर जाना भी चाहते हैं, इसके बाद भी हम उन्हें आगे नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि सीनियर सुरक्षा अधिकारियों को यहां आना चाहिए।
दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज यानी (27 जनवरी) सुबह 9 बजे शुरू हुई थी। जो रामबन से अनंतनाग जानी थी। लेकिन यात्रा को बनिहाल में ही रोकना पड़ा है। इन पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी, यात्रा आगे नहीं जाएगी। वहीं इससे पहले बनिहाल में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।
नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा कि वह यात्रा में इसलिए शामिल हुए क्योंकि उन्हें देश की छवि की ज्यादा चिंता थी। उन्होंने आगे कहा कि किसी व्यक्ति की छवि के लिए नहीं बल्कि देश की छवि के लिए इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली जम्मू-कश्मीर की आवाज नहीं सुनता है। अब्दुल्ला ने कहा कि हमारी आवाज दबाई जाती है। राहुल गांधी कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं और हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में एक बार चुनाव कराया जाए, तो बीजेपी को पता चल जाएगा कि वह कितनी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग बीजेपी के साथ नहीं हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS