CWC ने राहुल गांधी का इस्तीफा अभी नहीं किया स्वीकार, बने रहेंगे पार्टी अध्यक्ष: कांग्रेस सूत्र

राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे जबतक कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं कर लेती। अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मोतीलाल वोरा की रिपोर्ट गलत है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कांग्रेस वरिष्ठ सूत्रों से मिली है।
Senior Congress Source to ANI: Rahul Gandhi continues to be Congress President till the time Congress Working Committee accepts his resignation. Reports of Motilal Vora as Interim Congress President are incorrect. pic.twitter.com/mm8r2f5Qoq
— ANI (@ANI) July 3, 2019
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतलाल वोरा ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मुझे अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि जब भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी, हम राहुल गांधी को पार्टी के अध्यक्ष के रूप में जारी रखने का अनुरोध करेंगे।
Senior Congress leader Motilal Vora: We will once again request Rahul Gandhi to continue as the president of the party, whenever Congress Working Committee (CWC) holds a meeting. pic.twitter.com/r7LepGD6W0
— ANI (@ANI) July 3, 2019
लेकिन अभी खबरें सामने आई थी कि मोतलाल वोरा को अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। मोतीलाल वोरा नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक पदभार संभालेंगे।
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी ने एक चिट्ठी भी सर्वजिनक की है। जिसमें उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली हार का जिक्र करते हुए लिखा कि मैं चुनाव में हार के लिए जिम्मेदार हूं।
इसलिए पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इसके अलावा उन्होंने चिट्ठी में यह भी लिखा है कि बिना देर किए हुए नए अध्यक्ष का चुनाव जल्द हो। मैंने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है अब में अध्यक्ष नहीं हूं। जल्द से जल्द सीडब्ल्यूसी को जल्द से जल्द बैठक बुलाकर फैसला करना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS