जनता झेल रही महंगाई की मार, सरकार वसूली में मस्त: राहुल गांधी

वायनाड से सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर रविवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोग मंहगाई की मार झेल रहे हैं और मोदी सरकार कर (टैक्स) इकट्ठा करने में व्यस्त है। एक सप्ताह में चौथी बार कीमतों में वृद्धि के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंचने के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह टिप्पणी की है।
मोदी जी ने 'GDP' यानी गैस-डीज़ल-पेट्रोल के दामों में ज़बरदस्त विकास कर दिखाया है!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 24, 2021
जनता महँगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त। pic.twitter.com/FsiG8ECajk
राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मोदी जी जीडीपी- गैस, डीजल और पेट्रोल में बेतहाशा वृद्धि लाए हैं। उन्होंने कहा कि लोग मंहगाई से परेशान है और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है।
गौरतलब है कि कीमतों में वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 85.70 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 92.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसी प्रकार से दिल्ली में डीजल के दाम 75.88 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 82.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS