राहुल गांधी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सामने नहीं आए, दिल्ली पुलिस तीसरी बार मिलने पहुंची, 'सियासत' चरम पर

दिल्ली पुलिस आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर पहुंची है। दिल्ली पुलिस राहुल गांधी से उन महिलाओं की जानकारी लेना चाहती है, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता के समक्ष आपबीती सुनाई थी। राहुल ने यह बात एक जनसभा में कही थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस जारी कर इन महिलाओं की जानकारी साझा करने को कहा था ताकि उन्हें न्याय दिलाया जा सके। दो बार प्रयास करने के बावजूद राहुल गांधी दिल्ली पुलिस से नहीं मिले। अब तीसरी बार पुलिस राहुल गांधी के आवास पर पहुंची है। खास बात है कि दिल्ली पुलिस के आने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत तो स्वयं ही राहुल गांधी के आवास पर पहुंच गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि दिल्ली पुलिस की हिम्मत कैसे हो गई कि वे यहां तक पहुंच गए हैं। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरा देश इनकी हरकतों को देख रहा है। इसे हरकत को देश माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जांच करने से कोई भी इनकार नहीं कर रहा है। लेकिन आज की हरकत बेहद ही गंभीर है। उन्होंने आगे कहा कि गृह मंत्रालय और ऊपर के निर्देशों के बावजूद संभव नहीं है कि पुलिस यहां तक पहुंचे। गहलोत ने कहा है कि वे नोटिस का जवाब देंगे, लेकिन पुलिस यहां पहुंची है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पवन खेड़ा ने भी साधा निशाना
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा भी राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। पुलिस ने पहले अंदर जाने से रोका, फिर उनको भीतर जाने की अनुमति दे दी। पवन खेड़ा ने मीडिस से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी को डराने की कोशिश की जा रही है। सरकार को क्या लगता है कि वह डर जाएंगे।
राहुल गांधी के आवास पर मौजूद पुलिस
राहुल गांधी के दिए बयान पर दिल्ली पुलिस लगातार राहुल गांधी से संपर्क करना चाह रही है। हालांकि राहुल गांधी पुलिस अधिकारियों से मिलने में टाल-मटोल कर रहे हैं। रविवार को भी राहुल गांधी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है और उनसे जवाब मांगने की कोशिश कर रही है। इससे पहले 16 मार्च को जब दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के आवास पर नोटिस देने पहुंची तो वे पुलिस से नहीं मिले। इसके बाद अगले दिन यानी 17 मार्च को भी राहुल गांधी से पुलिस नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस रीसिव कराया। आज फिर से दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी कानून व्यवस्था एसपी हुड्डा राहुल गांधी से मिलने पहुंचे, जिसके बाद से सियासत शुरू हो गई है।
पुलिस पूछेगी यह सवाल
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर उन महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी है, जिन्होंने उनसे यौन उत्पीड़न की बात कही थी। वे राहुल गांधी से यह जानकारियां मांगी गई हैं।
- यौन उत्पीड़न की बात महिलाओं ने कब और किस जगह उनसे मिलकर बताई।
- क्या उन महिलाओं को पहले से आप जानते थे।
- क्या आपको उन महिलाओं के बारे में जानकारी है।
- आपकी बयान जो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है, उसे प्रमाणित करते हैं।
- महिला क्या कोई विशेष घटना की भी जानकारी दी थी, ताकि पुलिस उस पर जांच आगे बढ़ाए और इसके साथ ही महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर सकें।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS