ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने ट्वीट कर जताया दुख, यहां पढ़ें याद करते हुए क्या लिखा...

तमिलनाडु (Tamilnadu) के कुन्नूर (coonoor) में एक हुई चॉपर दुर्घटना मामले में 13 लोगों में बाकी बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh Death) का बुधवार को 7 दिन बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत (Bipin Rawat) का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। उनके निधन पर राष्ट्रपति, पीएम समेत कई नेताओं ने दुख जताया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर दुख जाता।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के दोस्तों और परिवार के साथ मेरी हार्दिक संवेदना। यह देश के लिए दुखद क्षण है। इस दुख में हम सब आपके साथ हैं।
वहीं राहुल गांधी के ट्वीट के कुछ देर पहले ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि देश के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। इस हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी।
हादसे में वरुण सिंह भी घायल हुए थे और उनका शरीर 80 फिसदी जल गया था। हादसे में वरुण सिंह ही जीवित बचे थे। बुधवार को वह जिंदगी की जंग हार गए। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। ग्रुप कैप्टन के पिता वरुण सिंह और पूरा परिवार सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भोपाल में बस गया था। कैप्टन वरुण सिंह उन 14 लोगों में इकलौते थे, जो हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बच गए और उनका इलाज चल रहा था। इसी साल स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। बीते साल एक फ्लाइट के दौरान ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के तेजस फाइटर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद उन्होंने मिड-एयर इमरजेंसी कर लड़ाकू विमान को सुरक्षित उतार लिया। जिसके लिए भारत सरकार के इस बड़े सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS