शादी के सवाल पर राहुल गांधी का मिला जवाब, दुल्हन में हों इन दो महिलाओं के गुण

कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सुबह से चर्चा में है। जिसमें वह कड़ाके की ठंड के बीच अभी भी टी-शर्ट पहने हुए दिख रहे हैं। अभी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा विश्राम कर रही है। लेकिन राहुल गांधी चर्चा में बने हुए हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनसे शादी को लेकर एक सवाल पूछा था। जिसका जवाब मिल गया है।
मुंबई में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक इंटरव्यू में अपनी दादी इंदिरा गांधी के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि इंदिरा गांधी उनके जीवन का प्यार हैं। वह उनकी दूसरी मां हैं। एक बार फिर उनके दिए जवाब पर ही सवाल हो गया। क्या वह ऐसी ही महिला से शादी करना चाहते हैं, जिसमें उनकी दादी के जैसे गुण हों। इस सवाल पर जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपने जीवन में ऐसी महिला से शादी करना चाहता हूं, जिसमें मेरी मां और दादी इंदिरा के जैसे गुण हो। वहीं अच्छा होगा।
बीते मंगलवार को यूट्यूब पर म्याशेबल इंडिया के बॉम्बे जर्नी स्पेशल एपिसोड में राहुल ने अपनी दुल्हन के बारे में बताया है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने लोगों के पप्पू कहने पर जवाब दिया और दादी इंदिरा को गूंगी गुड़िया कहने वालों को जवाब भी दिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। जहां कांग्रेस नेताओं समेत मीडिया का जमावड़ा था। इस मौके पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे। जैसे ही राहुल आए तो वह टी-शर्ट में नजर आए। राहुल ने टी-शर्ट पहनने के एक सवाल का जवाब भी दिया।
राहुल गांधी ने एक रिपोर्टर के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि टी-शर्ट ही चल रही है। जब तक चल रही है चलेगी। इस दौरान खूब हंसी-ठहाके भी लगे। जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों ठंड में टी-शर्ट पहनने के चलते राहुल गांधी काफी चर्चा में हैं। कोई उन्हें तपस्वी बता रहा है तो कोई वैज्ञानिक कारणों से ठंड न लगने की व्याख्या की कोशिश में है। फिलहाल, अभी 2 जनवरी तक राहुल गांधी दिल्ली में ही हैं और 3 जनवरी से वह भारत जोड़ो यात्रा के लिए रवाना होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS