'राहुल गांधी को महाराष्ट्र में घूमने नहीं देंगे', CM एकनाथ शिंदे ने दी बड़ी चेतावनी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओबीसी समुदाय और हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर का अपमान किया है और उन्हें सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को निशाना बनाकर ओबीसी समुदाय का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सावरकर देशभक्त हैं। देशभक्त व्यक्ति का अपमान क्यों। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पीएम मोदी और सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। शिंदे ने कहा कि लोग उन्हें महाराष्ट्र की सड़कों पर नहीं चलने देंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष द्वारा प्रायोजित अंतिम सप्ताह प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस कानून के तहत राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किया गया है, वह कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा बनाया गया था और मोदी सरकार ने इसे लागू किया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर का अपमान किया है महाराष्ट्र सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लोग महाराष्ट्र की सड़कों पर नहीं चलने देंगे।
बता दें कि राहुल गांधी को गुरुवार यानी 23 मार्च को सूरत की एक अदालत द्वारा लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। राहुल गांधी को 2019 की मोदी उपनाम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के आरोप में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, राहुल गांधी को इसके बाद ही जमानत मिल गई थी।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS