राहुल गांधी ने शरद यादव को दी श्रद्धांजलि, कहा- अपनी दादी और उनके राजनीतिक रिश्ते को लेकर कही ये बड़ी बात

राहुल गांधी ने शरद यादव को दी श्रद्धांजलि, कहा- अपनी दादी और उनके राजनीतिक रिश्ते को लेकर कही ये बड़ी बात
X
राहुल गांधी शुक्रवार सुबह जदयू (JDU) के पूर्व अध्यक्ष मंत्री शरद यादव के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शरद यादव को श्रद्धांजलि दी।

जदयू (JDU) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Former JDU President Sharad Yadav) का गुरुवार रात निधन हो गया। 75 वर्षीय शरद यादव (Sharad Yadav Passes Away) ने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस (Sharad Yadav Passed Away) ली। शरद यादव की बेटी शुभाशिनी यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

शुभाशिनी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पापा नहीं रहे।' उनके निधन के बाद राजनीतिक दलों में शोक की लहर छाई हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत तमाम राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह शरद यादव के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल ने शरद यादव के परिवार वालों से भी मुलाकात की। शरद की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी राज राव राहुल गांधी के गले लगकर फूट-फूट कर रो रही थीं. जिसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें संभाला।

इस दौरान राहुल ने शरद यादव को याद करते हुए कहा मैंने शरद यादव जी से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है। आज उनके निधन ने मुझे दुखी कर दिया हैं। मेरी दादी के साथ उनकी राजनीतिक लड़ाई बहुत हुई। लेकिन उनके बीच सम्मान का रिश्ता था। उन्होंने मुझे जो बताया वह रिश्ते की शुरुआत थी। मैंने उनसे राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा, शरद यादव जी नहीं रहे। उन्होंने राजनीति में अपना सम्मान बनाए रखा क्योंकि राजनीति में सम्मान खोना बहुत आसान है। सम्मान बनाएं रखना बहुत कठिन हैं।

Tags

Next Story