राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
X
राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राहलु गांधी ने इस दौरान रेप इन इंडिया वाले बयान पर कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा। भारतीय जनता पार्टी के नातओं के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम महात्मा गांधी और पंडित नेहरू दोनों का सम्मान करते हैं। कृपया वीर सावरकर का अपमान न करें। बुद्धिमान लोगों को अधिक कुछ भी बताने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि सावरकर महाराष्ट्र के ही नही बल्कि पुरे देश के हैं। उनका सम्मान होना चाहिए। नेहरू और गांधी की तरह सावरकर ने भी अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया। हमें ऐसे हर भगवान जैसे लोगों का आदर करना चाहिए। जय हिंद

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story