असम में राहुल गांधी बोले- बीजेपी सरकार में रोजगार नहीं मिलेगा, सीएए को लेकर दिया बड़ा बयान

Assam Assembly Election (असम विधानसभा चुनाव) : इस साल असम में विधानसभा चुनाव होने जा रहा हैं। ऐसे में असम राज्य में राजनीतिक दल एक्टिव हो गए हैं। भाजपा नेताओं के अलावा कांग्रेस नेता भी असम में का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी असम पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के शिवसागर जिले में शिवनगर बोर्डिंग फील्ड से रैली को संबोधित किया।
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा कि असम का सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है। असम का युवा जानता है कि बीजेपी सरकार में रोजगार नहीं मिलेगा। नरेंद्र मोदी खेती को खत्म करने के लिए तीन कृषि कानून लाए हैं। हम यहां सरकार में आएंगे तो जो नफरत फैलाई जा रही है वो खत्म होगी।
हिंदुस्तान की सरकार ने तरुण गोगोई जी का और इस प्रदेश का अपमान किया है। असम की जनता में वो क्षमता है कि अवैध प्रवास के मुद्दे को मिलकर सुलझाया जा सकता है। अगर यह प्रदेश फिर से बंट गया, जो बीजेपी और आरएसएस रोज करते हैं तो असम का नुकसान होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) नहीं होगा।
राहुल गांधी ने शरीर पर पड़े उस गमछे को दिखाया जिस पर सीएए लिखा था और उस पर क्रॉस लगा था। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम दो हमारे दो कान खोलकर सुन लो, कुछ भी हो जाए सीएए लागू नहीं होने देंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश को सिर्फ चार लोग चला रहे हैं। बजट में सब कुछ बोले पर किसानों को कुछ नहीं दिया। असम में जाओ, बांटों और जो है वह ले लो... बस इतना ही। जो आपका है वह यह चाहते हैं। वह जानते हैं कि असम में आग लगा दी तो जा चाहें वह ले सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS