पुडुचेरी में राहुल गांधी बोले- किसान देश की रीढ़, सरकार ने उनके खिलाफ पास किए 3 कृषि बिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पुदुचेरी के दौरे पर हैं। पुदुचेरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सीएम वी नारायणसामी और पार्टी नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। पुदुचेरी में राहुल गांधी ने मछुआरा समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साथा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मछुआरों से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार ने किसानों के खिलाफ 3 कृषि बिल पास किए हैं जिससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं।
सभी जानते हैं कि किसान देश की रीढ़ हैं। अब आप सोच रहे होंगे मैं आपसे ये बाते क्यों कर रहा हूं? क्योंकि मैं आपको समुद्र का किसान मानता हूं। अगर दिल्ली में किसानों की जमीन का मंत्रालय हो सकता है, तो समुद्र के किसानों के पास ऐसा क्यों नहीं है। राहुल ने मछुआरों के लिए बीमा, पेंशन समेत कई सुविधाएं देने की मांग की है।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार छोटे और मध्यम व्यवसायों पर हमला कर रही है। क्योंकि वे चाहते हैं कि सभी व्यवसाय बड़े निगमों (corporations) द्वारा नियंत्रित हों। लेकिन हमारा नजरिया अलग है। हम छोटे और मध्यम व्यवसायों को मजबूत करना चाहते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि यह इस देश की ताकत है।
The current govt is attacking small & medium businesses because they want all businesses to be controlled by big corporations. Our view is different. We want to strengthen small & medium businesses because we believe that's the strength of this country: Rahul Gandhi, Congress pic.twitter.com/xps57wEWST
— ANI (@ANI) February 17, 2021
कांग्रेस नीत सरकार अल्पमत में आ गई
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस विधायक ए जॉन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद पुडुचेरी में वी नाराणस्वामी की अगुवाई वाली कांग्रेस-डीएमके सरकार ने विधानसभा में बहुमत खो दिया है। यानी अब कांग्रेस-डीएमके सरकार और विपक्ष के विधायकों की संख्या बराबर हो गई है।
पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इस तरह से पुदुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत सरकार अल्पमत में आ गई है। पुदुचेरी में मई 2021 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पुदुचेरी में छात्रों से बातचीत करेंगे और फिर एक सार्वजनिक बैठक करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS