राहुल गांधी बोले फूट डालो और राज करो, जैसी घिनौनी नीति को देश फिर पराजित करेगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अपने टि्वटर अकाउंट से बंगाल विभाजन को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फूट डालो और राज करो' एक घिनौनी नीति थी और हमेशा रहेगी। ऐसी सोच को देश ने पहले भी पराजित किया था और आज भी करेगा क्योंकि भाईचारा और सद्भावना हमारे लोकतंत्र की नीव हैं।
'फूट डालो और राज करो' एक घिनौनी नीति थी और हमेशा रहेगी। ऐसी सोच को देश ने पहले भी पराजित किया था और आज भी करेगा क्योंकि भाईचारा और सद्भावना हमारे लोकतंत्र की नीव हैं। #DeshKiDharohar pic.twitter.com/onjbenX7Ki
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 2, 2020
राहुल गांधी ने इसके पहले आज ही अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए छह मुद्दे उठाए थे। राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर कहा कि 'भारत मोदी की बनाई हुई आपदाओं के बीच फंसा हुआ है।
राहुल गांधी ने छह मुद्दे गिनाएं-
1. जीडीपी में -23.9% ऐतिहासिक कमी।
2. 45 वर्ष में सबसे अधिक बेरोजगारी
3. 12 करोड़ की लोगों की नौकरी गयी।
4. केंद्र सरकार, राज्यों को उनका बकाया जीएसटी का भुगतान नहीं कर रही।
5. COVID -19 हर रोज सबसे ज्यादा मामले और मौतें।
6. हमारी सीमाओं पर बाहरी आक्रामकता
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस मोदी सरकार पर बीते कुछ दिनों से हमलावर है। देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और चीन के साथ सीमा विवाद के मुद्दे पर कांग्रेस मोदी सरकार को लगातार घेर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS