केंद्र सरकार की दोनों हाथों से दिनदहाड़े लूट, देश फूंककर मित्रों का फायदा: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) लगातार केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने एक बार फिर गैस-डीजल-पेट्रोल (Gas-Diesel-Petrol) के दाम और रोजगार को लेकर मोदी सरकार पर ट्वीट कर निशाना साधा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। जिसमें राहुल गांधी ने लिखा है कि केंद्र सरकार की दोनों हाथों से दिनदहाड़े लूट- 1. गैस-डीज़ल-पेट्रोल पर ज़बरदस्त टैक्स वसूली। 2. मित्रों को PSU-PSB बेचकर जनता से हिस्सेदारी, रोज़गार व सुविधाएं छीनना। साथ ही राहुल ने यह भी लिखा पीएम का एक ही कायदा, देश फूंककर मित्रों का फायदा।
केंद्र सरकार की दोनों हाथों से दिनदहाड़े लूट-
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 14, 2021
1. गैस-डीज़ल-पेट्रोल पर ज़बरदस्त टैक्स वसूली।
2. मित्रों को PSU-PSB बेचकर जनता से हिस्सेदारी, रोज़गार व सुविधाएँ छीनना।
PM का एक ही क़ायदा,
देश फूँककर मित्रों का फ़ायदा।
आपकी संपत्ति 2020 में कितनी बढ़ी?
बता दें कि बीते कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडानी के बहाने इशारों में मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने एक अखबार की कटिंग को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि आपकी संपत्ति 2020 में कितनी बढ़ी? शून्य। आप जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि उसने 12 लाख करोड़ कमाकर अपनी संपत्ति 50 प्रतिशत बढ़ा ली। आप मुझे बता सकते हैं ऐसा क्यों?
जानकारी के लिए आपको बता दें, यह कोई पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने गौतम अडानी पर निशाना साधा हो। जब अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखा गया तब भी राहुल गांधी ने ट्वीट किया था। उस दौरान राहुल गांधी ने लिखा था कि सच कितनी खूबी से सामने आता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम - अडानी एंड - रिलायंस एंड जय शाह की अध्यक्षता में! #HumDoHumareDo'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS