कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ली लोकसभा सांसद की शपथ, सोनिया गांधी रहीं मौजूद

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ली लोकसभा सांसद की शपथ, सोनिया गांधी रहीं मौजूद
X
कांग्रेस अध्यक्ष एवं केरल के वायनाड से निर्वाचित होकर आये राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। गांधी ने निचले सदन की सदस्यता की शपथ अंग्रेजी में ली।

कांग्रेस अध्यक्ष एवं केरल के वायनाड से निर्वाचित होकर आये राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। गांधी ने निचले सदन की सदस्यता की शपथ अंग्रेजी में ली।

कांग्रेस अध्यक्ष भोजनावकाश के बाद सदन में आये। सदन में सदस्यों को राज्यवार शपथ दिलाई जा रही है। गांधी को केरल से निर्वाचित हुए सदस्यों के साथ क्रमवार शपथ दिलायी गयी।

राहुल गांधी अपने चिरपरिचित परिधान सफेद कुर्ता और पायजामा पहनकर सदन आये थे। वह सदन में अंग्रिम पंक्ति में अपनी मां एवं रायबरेली से पुन: निर्वाचित हुईं सोनिया गांधी के साथ बैठे हुए थे।

शपथ लेने के लिए जब गांधी का नाम पुकारा गया तो सोनिया सहित कांग्रेस नेताओं एवं सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया। सोलहवीं लोकसभा में राहुल गांधी विपक्ष के लिए निर्धारित पहली पंक्ति में नहीं बैठकर दूसरी पंक्ति में बैठते थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story