राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, बोले- पेगासस पर चर्चा से डर रहे हैं पीएम, ये जासूसी देशद्रोह

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, बोले- पेगासस पर चर्चा से डर रहे हैं पीएम, ये जासूसी देशद्रोह
X
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेगासस जासूसी कांड पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हमारी आवाज को संसद में दबाया जा रहा है। लेकिन विपक्ष एकजुट है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेगासस जासूसी कांड पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हमारी आवाज को संसद में दबाया जा रहा है। लेकिन विपक्ष एकजुट है। सरकार से हमारा एक सवाल है कि क्या केंद्र सरकार ने पेगासस को खरीदा था कि नहीं? क्या केंद्र सरकार ने उसका इस्तेमाल अपने देश के लोगों के ख़िलाफ़ किया था कि नहीं? हम यह जानना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि जासूसी के लिए पेगासस का इस्तेमाल करना भारत के खिलाफ देशद्रोह है। भारत का पूरा विपक्ष यहां खड़ा है। यहां हर पार्टी के नेता हैं। हमें आज यहां क्यों आना पड़ा क्योंकि संसद में हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। राहुल गांधी ने बताया कि सरकार ने कहा है कि पेगासस पर संसद में कोई बात नहीं होगी। मैं देश के युवाओं से जानना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी जी ने आपके मोबाइल में हथियार डाल दिया है। इस हथियार का इस्तेमाल मेरे खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ, पत्रकारों के खिलाफ और कार्यकर्ताओं के खिलाफ किया गया। फिर क्या कारण है कि सदन में इस पर चर्चा नहीं हो रही है।

आगे कहा कि हम संसद की कार्यवाही जारी नहीं रहने दे रहे हैं। यहां विपक्ष के तमाम नेता आपको बताएंगे कि हमारी सरकार की ओर से क्या मांगें हैं। जो हथियार आतंकवादियों और देशद्रोहियों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उसका इस्तेमाल नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय संस्थानों और लोकतंत्र के खिलाफ क्यों किया। आगे पूछा कि हम केवल इस मुद्दे पर संसद में बात करना चाहते हैं। पेगासस पर चर्चा हो। आखिर सरकार ने जासूसी क्यों हुई। यह हमारे लिए राष्ट्रवाद का मामला है। यह राष्ट्र विरोधी कार्य है। देश के नागरिकों की जासूसी करवाना देशद्रोह है।

Tags

Next Story