डीएसपी दविंदर सिंह को लेकर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, पीएम मोदी-शाह पर उठाए सवाल

डीएसपी दविंदर सिंह को लेकर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, पीएम मोदी-शाह पर उठाए सवाल
X
जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने दविंदर सिंह के केस को लेकर फास्ट ट्रैक्ट कोर्ट की मांग की है।

आतंकियों के साथ पकडे गए दविंदर सिंह को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। जिसके जरिए मांग की है कि केस की न्यायिक जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जानी चाहिए।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर दविंदर सिंह पर आरोप सिद्ध होते हैं तो उसपर राजद्रोह के केस में कठोरतम सजा होनी चाहिए। इससे पहले रविवार को दविंदर सिंह दो आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया था। दविंदर सिंह जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी है।

राहुल गांधी ने इसके साथ चार सवाल भी दागे हैं। राहुल गांधी ने पहले सवाल में प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और एनएसए पर सवाल दागा कि अभी तक दविंदर सिंह को लेकर क्यों चुप हो?

राहुल गांधी ने दूसरे सवाल में पूछा पुलवामा हमले में दविंदर सिंह की क्या भूमिका थी? तीसरे सवाल में उन्होंने पूछा कितने और आतंकवादियों की मदद कर चुका है दविंदर सिंह? चौथा सवाल राहुल ने पूछा अभी तक दविंदर सिंह को कौन पनाह दे रहा था और क्यों?

इस पर राहुल गांधी की बहन और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा J&K में दविंदर सिंह की गिरफ्तारी भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा पर गहरे सवाल उठाती है। प्रियंका गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर वो किसके आदेशों पर काम कर रहा था। प्रियंका ने कहा इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। आतंकवादियों की भारत पर हमले की योजना में मदद करना राजद्रोह है।

1990 में j&k में सब इंस्पेक्टर भर्ती हुए दविंदर सिंह 1996 में आतंकवादियों के विरुद्ध ऑपरेशन करने वाली टीम में शामिल हो गया था। 1 साल बाद दविंदर सिंह को सबइंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बना दिया गया था। दविंदर के पास जम्मू कश्मीर समेत दिल्ली में भी प्रॉपर्टी है। खबरों की माने तो दविंदर सिंह पर शुरू से ही गलत काम के आरोप लगते आए लेकिन आतंकवादियों के खिलाफ कार्यवाही करने के रिकॉर्ड ने उसकी मदद की। अब दविंदर सिंह से पूछताछ की जा रही है।

Tags

Next Story