श्रीनगर ग्रेनेड हमले से 2 घंटे पहले गए थे राहुल गांधी, जहां 500 मीटर की दूरी पर जवानों को बनाया आतंकवादियों ने निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने श्रीनगर में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। उसके बाद श्रीनगर के हरि सिंह स्ट्रीट पर आतंकवादियों ने जवानों को निशाना बनाया। जिसमें जवान तो बच गए, लेकिन 9 स्थानीय लोग घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबित, श्रीनगर ग्रेनेड हमले से 2 घंटे पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस ऑफिस का उद्घाटन किया था। हालांकि हमला से पहले ही राहुल गांधी वहां से दोपहर 12.30 बजे निकल गए थे।
श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि वे संसद में बोलने नहीं देते हैं, हमें दबा देते हैं। मैं संसद में पेगासस, राफेल, जम्मू-कश्मीर, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के बारे में नहीं बोल सकता। ये लोग हिंदुस्तान की सभी संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के साथ-साथ यहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग करती है।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर करीब 2.40 बजे आतंकियों ने सुरक्षाबलों के बंकर को निशाना बनाया और ग्रेनेड को सड़क पर ही फेंक कर भाग गए। इस हमले में 5 नागरिक घायल हुए। कई घायलों की पहचान हो गई है। गरिमत रही कि हमले में कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ। अमीरा कदल ब्रिज के पास हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर आतंकवादियों ने जवानों को निशाना बनाया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS