मेरठ हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मेरठ गेट पर रोका, कार्यकताओं ने किया प्रदर्शन, जानें पूरा विवाद

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में मेरठ में हुई हिंसा को लेकर मेरठ जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मेरठ गेट पर रोक लिया गया है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मेरठ पुलिस ने इस मामले की प्रेस रिलीज जारी कर दी है।
बता दें कि वह नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मेरठ में हुई हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात करने जा रहे थे।इससे पहले प्रियंका गांधी बिजनौर का दौरा भी कर चुकी हैं। उन्होंने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की थी। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
यूपी के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत कई शहरों में पत्थरबाजी, गोलीबारी की घटनाएं भी हुई थी। बता दें कि बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद मेरठ में प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया था। इसी हिंसा में चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS