राम विलास पासवान के मंत्रायल का अतिरिक्त कार्यभार रेल मंत्री पीयूष गोयल को सौंपा गया

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। राम विलास पासवान के निधन के बाद उनके मंत्रायल का अतिरिक्त कार्यभार केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को सौंपा गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आज ने पीएम मोदी की सलाह पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राम विलास पासवान का कल रात निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। राम विलास पासवान साल 1969 में युवावस्था में ही बिहार विधानसभा के लिए चुन लिए गए थे। राम विलास पासवान ने केंद्र में रेल, इस्पात, कोयला, दूरसंचार और खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। राम विलास साल 2014 में मोदी सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री बनाए गए थे और तब से वह लगातार इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
रामविलास पासवान का बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज दिल्ली में के पार्थिव शरीर को एम्स से लाया गया। जहां पर राष्ट्रपति- प्रधानमंत्री समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी निधन की जानकारी
जानकारी के लिए आपको बता दें बता दें कि उनके निधन की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करके दी। चिराग पासवान ने लिखा, पापा अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS