राजस्थान: दौसा में रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत, 24 घायल

Rajasthan Bus Accident : राजस्थान के दौसा (Dausa bus accident) में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी बस पुलिया की रेलिंग तोड़ती हुई नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 24 लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है और ट्रेनों का आवागमन भी बंद कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा नेशनल हाईवे-21 पर हुआ है। देर रात करीब सवा 2 बजे हरिद्वार से जयपुर की ओर जा रही एक सवारी बस अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग तोड़ती हुई पुलिया से नीचे गिर गई। आस-पास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच कर रही है। घायलों और मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
घायलों में पांच की हालत गंभीर
खबरों की मानें तो अस्पताल में भर्ती लोगों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम का कहना है कि राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एडीएम दौसा राजकुमार कासवा ने कहा कि हादसे के बाद 28 लोगों को अस्पताल लाया गया था। जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई है। डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए एसडीएम को मौके पर भेजा गया है।
#WATCH Rajasthan: Four people died, and several injured after a bus lost its control and fell on the railway track near Dausa Collectorate Circle. All the injured have been taken to the hospital. (05/11) pic.twitter.com/Xge5qLT9My
— ANI (@ANI) November 6, 2023
ये भी पढ़ें- भारत ने साउथ अफ्रीका को किया ढ़ेर
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS