Rajasthan Assembly Election 2023: 'कांग्रेस की सरकार बनी तो राज्य में बनाएंगे नए जिले', जनसभा में बोले CM अशोक गहलोत

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा का चुनाव होने में बस कुछ ही महीने रह गए हैं। चुनाव को लेकर हर राजनीतिक पार्टी अपना प्रचार कर रही है। राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को डीडवाना में एक रैली को संबोधित किया। जिसमें सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने राजस्थान में जो योजनाएं लागू की है। उन्हें केंद्र सरकार को पूरे देश में लागू कर देना चाहिए।
शिक्षा में राजस्थान पहले स्थान पर: CM
सीएम गहलोत ने कहा, "राजस्थान में हमारी सरकार सुशासन देने की कोशिश कर रही है। हम शिक्षा में पहले स्थान पर हैं। हम आईटी क्षेत्र में आगे हैं। सीएम ने कहा कि राजस्थान में बहुत सारे आईआईटी, आईआईएम और कृषि कॉलेज खोले गए। सीएम गहलोत ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि राजस्थान में 96 विश्वविद्यालय हैं। इसके अलावा हमने राज्य में अंग्रेजी स्कूल खोले हैं।"
सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार से की ये मांग
मुख्यमंत्री गहतोल ने कहा, "हमने जो कानून पारित किया है, उसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जा रहा है। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) हमने हाल ही में पारित की है, स्वास्थ्य का अधिकार जो हमने पारित किया है, उस पर पूरे देश में चर्चा हो रही है। हम केंद्र से राजस्थान की योजनाओं को दोहराने की मांग करते हैं। केंद्र सरकार ऐसा मॉडल बनाएं और उन्हें पूरे देश में लागू करें।”
राजस्थान में बनाए जाएंगे नए जिले
उन्होंने आगे कहा कि अगर राजस्थान में फिर से कांग्रेस सत्ता में लौटती है तो जनता की सुविधा के लिए जरूरत पड़ने पर राज्य में और भी जिले बनाए जाएंगे।
2018 में कांग्रेस 100 सीट पर जीत दर्ज की
बता दें कि राजस्थान में पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2018 में हुआ था, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 100 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से 1 सीट कम रह गई थी। हालांकि, कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन के बाद राज्य सरकार बनाई और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने। 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव इस साल दिसंबर में या उससे पहले होने की उम्मीद है। 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के पास बहुमत है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।
ये भी पढें:- India-Canada Row: कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के बदले सुर, बोले- भारत का दुनिया में प्रभाव
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS