Rajasthan Election: विश्वराज सिंह और भवानी सिंह ने जॉइन की BJP, कांग्रेस खेमे में खलबली

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा के चुनाव नजदीक आने में अब कुछ ही समय बाकी है। इसी बीच, महाराणा प्रताप के वंशज विश्वजीत जीत सिंह मेवाड़ ने बीजेपी का दामन थामन लिया है। इतना ही नहीं, इसके अलावा भवानी सिंह कालवी, जो करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के बेटे हैं, उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। इन दोनों नेताओं ने कहा कि पार्टी के साथ मिलकर एक प्लेयर की तरह काम करना चाहते हैं।
इन नेताओं के शामिल होने के बाद बीजेपी ने क्या कहा
नेताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि जिन्होंने आज बीजेपी पार्टी जॉइन की है वह वीर महाराणा प्रताप के वंशज विश्व राज सिंह हैं और दूसरे भवानी सिंह कालवी जिनके पिता करणी सेना के संस्थापक रहे हैं। वहीं, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में विश्व राज सिंह और भवानी सिंह कालवी का बड़ा योगदान रहने वाला है। 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने वाले पीएम मोदी के संकल्प में राजस्थान का अहम रोल होने वाला है। राजस्थान का विकास भी इन दोनों नेताओं के शामिल होने के बाद होगा।
भवानी सिंह कालवी बोले- एक टीम की तरह काम करेंगे
करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के बेटे भवानी सिंह कालवी पार्टी जॉइन करने के बाद कहा कि भाजपा जो भी एक टीम के नाते मुझे कार्य करने के लिए कहेगी। एक टीम प्लेयर की तरह सभी मिलकर काम करेंगे और खेल को जीतने की भी कोशिश करेंगे। वहीं, विश्वराज सिंह ने कहा कि मेरे पूर्वजों ने (महाराणा प्रताप) हमेशा सर्व समाज की भलाई के लिए सोचा है और इसी सोच के साथ मैने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।
कांग्रेस खेमे में खलबली
विश्वजीत जीत सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी के बीजेपी जॉइन करने से कांग्रेसी खेमे में खलबली है। दरअसल, इन दोनों नेताओं के प्रभाव का फायदा सीधे बीजेपी को मिलने वाला है। ऐसे में राजस्थान कांग्रेस इसके खिलाफ काट तैयार करने में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS