Rajasthan Cabinet Expansion: गहलोत कैबिनेट में शामिल हुए 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्री, लगे जोरदार नारे, यहां पढ़ें नाम समेत पूरी लिस्ट

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान (Rajasthan) की कांग्रेस सरकार (Congress) में कैबिनेट विस्तार रविवार को हो गया। इस बार की कैबिनेट में सचिन पायलट के समर्थकों को ज्यादा जगह मिली है। ये पूरा कार्यक्रम राजभवन में आयोजित किया गया। गहलोत कैबिनेट में 15 मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए। राजस्थान कैबिनेट में फेरबदल के बाद आज 11 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान की नई कैबिनेट में कुल 30 मंत्री बनाए गए हैं। जिसमें 10 पुराने चेहरे शामिल हैं। इसके साथ ही 12 नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। 11 विधायकों ने कैबिनेट और चार ने राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। हेमाराम चौधरी, मुरारी लाल मीणा, जाहिदा खान, राजेंद्र और बृजेंद्र ओला सचिन पायलट के खेमे के विधायक थे जो अब कैबिनेट में शामिल हो गए हैं।
ये 15 विधायक बने राजस्थान सरकार में मंत्री
1. हेमाराम चौधरी - कैबिनेट मंत्री
2. ममता भूपेश - कैबिनेट मंत्री
3. विश्वेंद सिंह - कैबिनेट मंत्री
4. टीकाराम जूली - कैबिनेट मंत्री
5. महेंद्रजीत सिंह मालवीय - कैबिनेट मंत्री
6. रमेश मीणा - कैबिनेट मंत्री
7. महेश जोशी - कैबिनेट मंत्री
8. भजनलाल जाटव - कैबिनेट मंत्री
9. शकुंतला रावत - कैबिनेट मंत्री
10. गोविंद राम मेघवाल - कैबिनेट मंत्री
11. रामलाल जाट - कैबिनेट मंत्री
12. मुरारी लाल मीणा - राज्यमंत्री
13. जाहिदा खान - राज्यमंत्री
14. राजेंद्र गुढ़ा - राज्यमंत्री
15. ब्रजेंद्र ओला - राज्यमंत्री
जानकारी के लिए बता दें कि ये लिस्ट राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के द्वारा शेयर की गई है। जिसमें सचिन पायलट के खेमे के विधायकों को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। अभी हाल ही में विस्तार की चर्चाओं के बीच अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेताओं से मुलाकात की थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS