कैबिनेट विस्तार के बाद राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का दावा, 2023 में बनेगी कांग्रेस की सरकार

कैबिनेट विस्तार के बाद राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का दावा, 2023 में बनेगी कांग्रेस की सरकार
X
राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने मिशन 2023 को लेकर बड़ा दावा किया और कहा कि 2023 में भी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार (Rajasthan Congress Mission 2023) बनेगी।

राजस्थान में कांग्रेस (Rajasthan Congress) नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार हो गया। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने मिशन 2023 को लेकर बड़ा दावा किया और कहा कि 2023 में भी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार (Rajasthan Congress Mission 2023) बनेगी। दावा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है और 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाएगी।

कैबिनेट फेरबदल पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमने नए मंत्रिमंडल में सभी समुदायों एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। हम विभिन्न बोर्डों और निगमों में विधायकों की अधिकतम संख्या को समायोजित करने या उन्हें संसद सचिव बनाने का प्रयास करेंगे। इस बार कैबिनेट में 15 नए चेहरों को जगह दी है और अब कैबिनेट में कुल 30 मंत्री हो गए हैं।

गहलोत ने कहा कि सरकार ने लोगों को संवेदनशील, पारदर्शी, जवाबदेह शासन दिया है। और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्य को विकास के पथ पर ले गई है। हमारे कार्यकाल के दौरान विभिन्न उपचुनावों और स्थानीय निकायों के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाकर लोगों ने हमारे शासन पर स्वीकृति की मुहर लगाई है। हम सभी को आने वाले समय में जनता के इस विश्वास को बनाए रखना है। इसके लिए काम को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ जारी रखना होगा।

उन्होंने ट्वीट कर ये पूरी जानकारी दी। राजस्थान कांग्रेस अध्यशक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को शपथ लेने वाले 15 विधायकों की लिस्ट शेयर की और कहा कि तीन मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में प्रमोशन दिया गया है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई थी।

Tags

Next Story