Rajendra Gudha का छलका दर्द, कहा- कांग्रेस के मंत्रियों ने मुझे लात-घूंसे मारे, लाल डायरी में छिपा है ये रहस्य

राजस्थान की गहलोत सरकार (Gehlot Government) ने कांग्रेस नेता राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद आज यानी सोमवार को राजेंद्र गुढ़ा को विधानसभा में भी नहीं जाने दिया। राजेंद्र गुढ़ा ने कांग्रेस के मंत्रियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे सदन में बोलने नहीं दिया और सदन से घसीटते हुए बाहर निकाल दिया। इस दौरान कांग्रेस मंत्रियों ने उन्हें लात-घूसे भी मारे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 50 लोगों ने मिलकर उनपर हमला किया, उन्हें मुक्का मारा, लात मारी और नेताओं ने विधानसभा से बाहर निकाल दिया।
लाल डायरी पर विपक्ष का हंगामा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेंद्र गुढ़ा का आरोप है कि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष ने उन्हें बोलने की अनुमति भी नहीं दी। उन्हें कहा जा रहा है कि वह बीजेपी के साथ हैं। ऐसे में राजेंद्र गुढ़ा ने सवाल किया है कि उनकी क्या गलती है। उन्होंने आगे कहा कि मुझसे लाल डायरी भी छीन ली गई है। मैं लाल डायरी लेकर विधानसभा पहुंचा था। उस लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के कई रहस्य छिपे हुए हैं। इस डायरी के खुलासे के बाद विपक्ष ने हंगामा कर दिया है। उन्होंने इस डायरी का राज खोलने की डिमांड की है।
40 साल से पार्टी के साथ हूं- राजेंद्र
राजेंद्र गुढ़ा ने रोते हुए कहा कि मैं 40 साल से कांग्रेस के लिए काम कर रहा हूं। जब मोहनलाल सुखाड़िया मुख्यमंत्री थे, उसी समय से पार्टी को देख रहा हूं। कांग्रेस उदयपुर पर ध्यान नहीं दे रही है, केंद्र स्तर के दो नेता यहां से हैं। ऐसे में कैसे चुनाव जीत पाएंगे। जिन्होंने टिकट भी नहीं मांगा, उन्हें भी दे दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी। क्षेत्र में दुष्कर्म के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं, लेकिन इस घटना पर नहीं बोलने दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता Rajendra Gudha ने अपनी ही सरकार को घेरा, CM गहलोत ने मंत्री पद से किया बर्खास्त
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS