Rajasthan Hot News: राजस्थान कांग्रेस में सचिन पायलट का बढ़ सकता है कद, पार्टी ने दिया ये आदेश

कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे घमसान पर बड़ा आदेश जारी किया है। पार्टी अब राजस्थान में सचिन पायलट कद बढ़ा सकती है। पार्टी ने राजस्थान जिलाध्यक्षों की नियुक्ति नाम मांगे हैं। ऐसे में कहीं न कहीं गहलोत को झटका लग सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में बैठकी कांग्रेस पार्टी की हाईकमान ने आदेश दिया है कि राजस्थान में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए जिला प्रभारियों के नामों की सूची दी जाए। यानी कि अब राजस्थान कांग्रेस नहीं बल्कि दिल्ली में बैठी पार्टी हाईकमान जिलाध्यक्षों का फैसला करेगी। ऐसे में राजस्थान की सियासत में पायलट का कद बढ़ सकता है। क्योंकि बीते 11 महीने से जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बंद है।
इसको लेकर अब कवायद शुरू करने के आदेश आ गए हैं। वहीं पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी काम करना शुरू कर दिया है। ऐसे में जिलाशध्यक्षों के अलावा अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति हो सकती है। राज्य में ऐसा पहली बार हो रहा है जब राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दरकिनार करके दिल्ली से सीदा फैसला आएगा।
लेकिन पहले प्रदेश कांग्रेस नामों की सूची दिल्ली भेजा करती थी और आलाकमान उस पर अपनी मुहर लगाया करते थे। लेकिन इस बार एआईसीसी द्वारा जिलाध्यक्षों के नाम मांगे गए हैं। दिल्ली से सीधे नामों का ऐलान किया जाएगा। आज ही 3-3 नामों के पैनल भेजने के लिए कहा है। जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक 25 जिलों के द्वारा पैनल भिजवाए जा चुके हैं। अब जिला संगठनों की नियुक्ति दिल्ली से होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS