Rajasthan: हनुमानगढ़ में वायुसेना के Helicopter की आपात लैंडिंग, चालक दल...

भारतीय वायु सेना (IAF) के एक हेलीकॉप्टर की मंगलवार को राजस्थान (Rajasthan) में आपात लैंडिंग की गई है। पुलिस ने अनुसार, हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई, जिसके बाद हनुमानगढ़ जिले (Hanumangarh district) के एक खेत में हेलीकॉप्टर उतरा गया। पुलिस ने कहा कि हेलीकॉप्टर (Helicopter) पर चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
संगरिया थाने के थानाध्यक्ष हनुमनाराम विश्नोई ने कहा, यह भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर था जिसने मंगलवार सुबह खेत में आपात स्थिति में लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण आपात स्थिति में उतरना पड़ा। इसके चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
A Mi-35 attack helicopter of the Indian Air Force has made a precautionary landing in a village near Hanumangarh district in Rajasthan. More details awaited: IAF officials pic.twitter.com/irKi7KIglV
— ANI (@ANI) August 23, 2022
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में भारतीय सेना के एक चीता हेलीकॉप्टर ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के पास एहतियातन लैंडिंग की थी। हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान भर रहा था। अधिकारियों ने ये जानकारी दी थी। अधिकारियों ने बताया था कि हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान भर रहा था।
तभी चॉपर के पायलट ने चेतावनी लाइट के टिमटिमाते हुए देखे जाने के बाद एहतियातन लैंडिंग करने का फैसला किया। सुरक्षा पहलुओं की पुष्टि के बाद, हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और वायु सेना स्टेशन प्रयागराज में सुरक्षित उतर गया। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 10 बजे एहतियातन लैंडिंग की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS