Rajasthan: करणी सेना के अध्यक्ष Sukhdev Singh Gogamedi की हत्या, दिनदहाड़े गोली मारी, मचा हड़कंप

Karni Sena President Sukhdev Singh Gogamedi Shot Dead: राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। सुखदेव सिंह को श्यामनगर में उनके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारी गई। आज मंगलवार को स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोली मारी है। इसके बाद दोनों बदमाश गोली मार कर वहां से फरार हो गए। गोगामेड़ी को तुरंत नजदीक के मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दो गोलियां लगी हैं। घटना के दौरान गोगामेड़ी के साथ मौजूद अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी आज मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ पर एक घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटर पर दो बदमाश आए। गोगामेड़ी में बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। सूचना मिलते ही श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची।
#WATCH | Rajasthan | Sukhdev Singh Gogamedi, national president of Rashtriya Rajput Karni Sena, shot dead by unidentified bike-borne criminals in Jaipur. He was declared dead by doctors at the hospital where he was rushed to. Details awaited. pic.twitter.com/wGPU53SG2h
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 5, 2023
अजीत सिंह पर भी हमला
इस घटना के दौरान गोगामेड़ी के साथ अजीत सिंह भी मौजूद थे। बदमाशों ने अजीत सिंह पर भी हमला कर दिया। अजीत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल अजीत सिंह का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने सभी मुख्य रास्तों पर नाकाबंदी कर दी है।
कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी
बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे। करणी सेना संगठन में विवाद के बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नाम से एक अलग संगठन बनाया। गोगामेड़ी इसके अध्यक्ष थे। 2017 में जयगढ़ में पद्मावत की शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना ने तोड़फोड़ की थी। इसके साथ ही फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली को भी थप्पड़ मारा गया था। गोगामेडी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में आए थे।
यह भी पढ़ें :- Delhi: युवक पर दिनदहाड़े लात... पत्थर, टाइल और चाकू से हमला, देखते रहे राहगीर
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS