Rajendra Singh Gudha ने थामा शिवसेना का दामन, CM शिंदे ने दिलाई सदस्यता

Rajendra Gudha Joins Shiv Sena: राजस्थान से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। उदयपुरवाटी विधायक और राजस्थान कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा आज एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। वह शनिवार को झुंझुनू में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। गुढ़ा विधानसभा में लाल डायरी लहराने के बाद चर्चाओं में आए थे। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
महाराष्ट्र के सीएम ने लोगों को किया संबोधित
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राजस्थान में उद्योगों और खनन की संभावनाएं हैं। अगर हम यहां विकास करेंगे तो राज्य के बेरोजगार लोग दूसरे राज्यों में नहीं जाएंगे। यही काम महाराष्ट्र में शिवसेना कर रही है।
#WATCH | Jhunjhunu, Rajasthan: During his address, Maharashtra CM Eknath Shinde says, "Rajasthan has potential for industries and mining...If we do development here, unemployed people of the state will not go to other states...Shiv Sena is doing the same work in Maharashtra..."… pic.twitter.com/V5mhAv9i4t
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 9, 2023
गुढ़ा ने राजस्थान सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था
इससे पहले, राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने लाल डायरी का जिक्र करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में बाद में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजेंद्र गुढ़ा बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे और राजस्थान सरकार में उन्हें मंत्री पद भी हासिल हो गया था। हालांकि, ऐसा माना जा रहा था इस बार भी उन्हें कांग्रेस पार्टी का टिकट मिल सकता है, लेकिन मणिपुर हिंसा पर दिए गए गुढ़ा के बयान के बाद पूरा सियासी गणित ही बदल गया। अब वह सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना से चुनाव लड़ेगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS