रजनीकांत ने आर्टिकल 370 को लेकर दिया बड़ा बयान

दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत ने आज आर्टिकल 370 को लेकर बयान दिया है। रजनीकांत ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने (सरकार) पूरे मामले की योजना बनाई, यह एक मास्टर रणनीति थी। उन्होंने पहले धारा 144 लगाई और सुनिश्चित किया कि लोग कोई परेशानी न पैदा करें।
फिर उन्होंने बिल को राज्यसभा में पेश किया, जहां उनके पास बहुमत नहीं था और फिर इसे लोकसभा में पारित कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने इसकी पूरी योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।
राजनेताओं को पता होना चाहिए कि क्या राजनीतिकरण करना है और क्या नहीं। मैं सरकार के इस कदम की सराहना करता हूं क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS