झारखंड दौरे पर राजनाथ सिंह, बोकारो में कहा वादा पूरा किया रामलला का भव्य मंदिर बनने जा रहा

झारखंड में विधानसभा चुनाव का पहला चरण हो चुका है। दूसरी चरण के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोकारो पहुंच हैं। जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया।
बोकारो में जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने एनआरसी और राम मंदिर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है।
आगे कहा कि हम रामलला के जन्म स्थान पर भगवान राम का एक भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं, जैसा कि हमने घोषणा पत्र में वादा किया था। कुछ पार्टियां इस वादे पर हमारा मजाक उड़ाती थीं, लेकिन अब हमें मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता।
Defence Minister Rajnath Singh in Bokaro: We are going to build a grand temple of Lord Ram at the birthplace of Ramlalla, as promised by us in every manifesto. Some parties used to mock us on this promise, but now none can stop us from building the temple. pic.twitter.com/luSmYvYuli
— ANI (@ANI) December 1, 2019
आगे कहा कि देश के हर राज्य में एनसआरसी लागू करेंगे। हम देश के सभी राज्यों में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) को लागू करेंगे। प्रत्येक भारतीय को यह जानने का अधिकार है कि उनकी भूमि में अवैध अप्रवासी कौन हैं।
कुछ दलों को इसमें भी हमारी गलती लगती है, वे हम पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं।30 नवंबर को पहले चरण का मतदान हुआ। इस दौरान 13 विधानसभा क्षेत्रों से 64 फीसदी मतदान किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS