दशहरा पर राजनाथ सिंह अचानक India-China Border पहुंचे, चीन की चौकियों का लिया जायजा

दशहरा पर राजनाथ सिंह अचानक India-China Border पहुंचे, चीन की चौकियों का लिया जायजा
X
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरे के मौके पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग पहुंचे। यहां उन्होंने शस्त्र पूजा करने के बाद चीनी चौकियों का जायजा लिया।

Rajnath singh in Tawang: देशभर में आज बड़े ही धूमधाम से दशहरा मनाया जा रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक अग्रिम सैन्य स्थल पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने शस्त्र पूजा भी की और बुम ला से सीमा के दूसरी ओर चीनी पीएलए चौकियों का जायजा भी लिया। इसके बाद रक्षा मंत्री ने तवांग युद्ध स्मारक पर देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भारतीय सेना को संबोधित किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग में सेना को संबोधित करते हुए कहा आप ने सीमाओं को सुरक्षित बना रखा है इसी कारण भारत की अंतरराष्ट्रीय जगत में प्रतिष्ठा बड़ी तेजी से बढ़ रही है। अगर आप लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षित नहीं रखा होता तो अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का आज जो कद बना है, ये कद न बना होता। उन्होंने कहा कि लोग ये मान रहे हैं कि भारत आर्थिक तौर पर मजबूत हो रहा है साथ ही भारत की सैन्य शक्ति भी बढ़ी है।


रक्षा मंत्री ने सैनिकों को विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि 4 साल पहले मैं तवांग आया था। इस बार भी मेरी इच्छा हुई कि विजयादशमी के पावन अवसर पर मैं अपने बहादुर जवानों के बीच आकर शुभकामनाएं दूं। मैं आप सभी को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। LAC के पास तक जाकर मैंने देखा है, जिन कठिन परिस्थितियों में आप देश की सीमाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है।

हर साल शस्त्र पूजा करते हैं रक्षा मंत्री

बता दें कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर तीन साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है। ऐसे में देश के रक्षा मंत्री का वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास दशहरा मनाना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि रक्षा मंत्री ये कोई पहली बार शस्त्र की पूजा नहीं किए हैं। वह पिछले कई वर्षों से दशहरा के दौरान ‘शस्त्र पूजा’ करते रहे हैं। इससे पहले जब वह केंद्रीय गृह मंत्री थे तब भी दशहरे के दिन ‘शस्त्र पूजा’ किया करते थे।

ये भी पढ़ें:- Mohan Bhagwat बोले- कुछ लोग नहीं चाहते देश में शांति हो, राउत ने कहा- हमारे साथ आ जाइये

Tags

Next Story