लखनऊ में लगेगा देश का सबसे बड़ा हथियारों का मेला, राजनाथ सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ में लगेगा देश का सबसे बड़ा हथियारों का मेला, राजनाथ सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा
X
केंद्रीय रक्षामंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा सचिव अजय कुमार और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ कार्यालयों की मौजूदगी में डिफेंस एक्सपो इंडिया के 11 वें संस्करण की तैयारियों की समीक्षा के लिए शीर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 11वां डिफेंस एक्सपो इंडिया-2020 आयोजित किया जाएगा। बीते कुछ महीने पहले रक्षा मंत्रालय ने अपने ट्वीट में बताया था कि देश का सबसे बड़ा हथियारो का मेला यानि डिफेंस एक्सपो इंडिया-2020 लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।

11वां डिफेंस एक्सपो-2020 का आयोजन 5 से 8 फरवरी के बीच होगा। रक्षा क्षेत्र में तेजी से उभरते उत्तर प्रदेश में आयोजित होने जा रहे इस मेले में दुनियाभर के आधुनिक हथियारों की नुमाइश की जाएगी। लखनऊ राजनाथ सिंह का संसदीय क्षेत्र भी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story