एमएसपी जारी रहेगा, कोई भी 'माई का लाल' किसानों से जमीन नहीं छीन सकता: राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को किसानों को विश्वास दिलाया है कि उनकी कृषि उपज और मंडियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) जारी रहेगा। साथ ही कहा है कि कोई भी किसानों से जमीन नहीं छीन सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग खेती के बारे में भी नहीं जानते हैं, वे निर्दोष किसानों को गुमराह कर रहे हैं। इस सरकार ने कभी भी एमएसपी को रोकने का इरादा नहीं किया, न ही ऐसा भविष्य में होगा। मंडियों का रखरखाव भी किया जाएगा। सिंह ने आगे कहा, कोई भी 'माई का लाल' (मां का बेटा) किसानों से जमीन नहीं छीन सकता है।
सिंह ने आगे कहा कि किसान नये कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले महने से सिंघू सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान यूनियनों ने सरकार के साथ कई दौर की बातचीत की और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में भाग लिया।
इस बीच, लगभग 40 किसान संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को एक पत्र लिखा और बातचीत के लिए केंद्र की पेशकश को स्वीकार किया है। उन्होंने बैठक की अगली तारीख 29 दिसंबर प्रस्तावित की है।
बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बयान हिमाचल प्रदेश के लोगों को राज्य में जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 3 साल पूरे होने पर वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 3 साल तक सफलतापूर्वक सरकार चलाई है। मैं हिमाचल के लोगों को बधाई देता हूं।
आगे कहा कि जब यूपीए केंद्र में सत्ता में थी, तब हिमाचल प्रदेश को केवल 22,000 करोड़ रुपये मिलते थे। जब मोदी सरकार सत्ता में आई, तो हमने हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देखते हुए 3 गुना अधिक राशि दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS