महाराष्ट्र में पूर्व नेवी अफसर के साथ मारपीट मामले में भड़के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा - ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं

महाराष्ट्र में शिवसैनिकों के द्वारा पूर्व नेवी अफसर के साथ मारपीट का मामला गहराता ही जा रहा है। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में कड़ी निंदा व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि ऐसे हमले बिल्कुल बर्दाश्त करने लायक नहीं हैं।
राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट
राजनाथ सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि मैंने रिटायर्ड नेवी अफसर से बाद की। श्री मदन शर्मा पर मुंबई के गुंडों द्वारा आक्रमण किया गया। मैंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों पर ऐसे हमले बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। मैं उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।
मदन शर्मा की बेटी ने की राष्ट्रपति शासन की मांग
इस मामले के सामने आने के बाद शिवसेना को दोषी ठहराते हुए बेटी ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। बेटी ने बताया कि उन्होंने एक कार्टून का मैसेज फॉरवर्ड किया था। जिसके बाद ही उनकों धमकियां मिली रही थी।
देवेंद्र फडणवीस ने भी की निंदा
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि यह बहुत गलत और 'राज्य प्रायोजित आतंक' की स्थिति है। ऐसे गुंडाराज को तुरंत रोका जाए। बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना के आठ से दस कार्यकर्ताओं ने एक पूर्व नेवी अफसर मदन शर्मा के साथ मारपीट की। बताया गया था कि बुजुर्ग ने उद्धव ठाकरे के कार्टून वाली फोटो को व्हाट्सऐप पर शेयर किया था। इससे शिवसैनिक उनसे काफी नाराज थे। बता दें कि इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब उन सभी आरोपियों को 10 मिनट में ही जेल से जमानत मिल गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS