Mizoram Elections: 'कांग्रेस ने देश की पहली एयर स्ट्राइक मिजोरम पर ही की', सियाहा में बोले राजनाथ सिंह

Mizoram Elections: कांग्रेस ने देश की पहली एयर स्ट्राइक मिजोरम पर ही की, सियाहा में बोले राजनाथ सिंह
X
Rajnath Singh in Mizoram: मिजोरम विधानसभा चुनाव से पहले आज बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Rajnath Singh in Mizoram: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सात नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में प्रचार के लिए आज बुधवार को मिजोरम के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने सियाहा में एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस का शासन था, मिजोरम और उत्तर पूर्वी राज्य न केवल दूर थे, बल्कि वे हमारे दिलों से भी दूर थे। राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद उत्तर पूर्व का तेजी से विकास हुआ है।

'कनेक्टिविटी की बड़ी समस्या थी': रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं पिछले 20 वर्षों से उत्तर पूर्वी राज्यों का दौरा कर रहा हूं। इस इलाके में कनेक्टिविटी की बड़ी समस्या थी। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व के राज्यों की राजधानियों तक पहुंचना आसान नहीं था। कोई सीधा रास्ता नहीं था। आज हर उत्तर पूर्वी राज्य की दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी है, क्योंकि हर राज्य एक एयरपोर्ट से जुड़ गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में, उत्तर पूर्व में 8 हवाई अड्डे और 1 जलमार्ग थे, अब 17 हवाई अड्डे और 18 जलमार्ग हैं।

'मिजोरम का डेवलपमेंट काफी जरूरी'

रक्षा मंत्री ने कहा कि नार्थ-ईस्ट में मिजोरम का डेवलपमेंट काफी जरूरी है, क्योंकि भारत के ईस्ट एशियाई देशों के साथ बढ़ रही राजनीतिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का यह राज्य एन्ट्री प्वाइंट बनने वाला है। रक्षा मंत्री ने कहा कि जो कनेक्टिविटी में सुधार आया है, उससे नॉर्थ-ईस्ट के लोग अब भारत के अन्य राज्यों में बड़ी आसानी से आ-जा सकते हैं। हम चाहते हैं कि अब हमारे नॉर्थ-ईस्ट के बेटे-बेटियों को रोजगार पाने के लिए अन्य राज्यों की ओर जाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

'कांग्रेस ने पहली एयर स्ट्राइक मिजोरम में की'

मिजोरम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए विश्व बैंक के साथ 327.76 करोड़ रुपये का समझौता किया है। मिजोरम के लोगों की जीवन की सुरक्षा के लिए, यहां के कुल 4.46 लाख नागरिकों को आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा जब कांग्रेस का शासन केन्द्र में था तो उन्होंने देश की पहली एयर स्ट्राइक मिजोरम पर ही कर दी थी। अब बीजेपी का शासन है, जिसमें यह काम हम कभी नहीं करेंगे।

9 साल नॉर्थ-ईस्ट के बेमिसाल: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 9 साल नार्थ-ईस्ट में बहुत पीसफुल गुजरे हैं। जहां Insurgency का हर राज्य में खात्मा हुआ। वहीं, Violence में भी कमी आई। मगर इस साल मणिपुर में Unfortunate Violence हुआ है, उससे हमें बहुत पीड़ा पहुंची है। इसके साथ राजनाथ सिंह ने कहा कि मिजोरम की जनता ने बरसों तक कांग्रेस को देखा है, MNF को देख लिया है। दोनों का ही शासन भ्रष्टाचार और खराब सरकार (Corruption & Bad Governance) का उदाहरण रहा है। अब जनता New alternative चाहती है जो न्यू मिजोरम का निर्माण करें।

ये भी पढ़ें:- CM Bhagwant Mann Open Debate: 'मैं पंजाब बोलता हूं', बड़ी बहस समाप्त, सीएम भगवंत मान ने एसवाईएल का उठाया मुद्दा

Tags

Next Story