लंगथाबल में राजनाथ सिंह बोले- हमने मणिपुर को रेल कनेक्टिविटी देने का काम किया

लंगथाबल में राजनाथ सिंह बोले- हमने मणिपुर को रेल कनेक्टिविटी देने का काम किया
X
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि देश को आज़ादी (Independence) हासिल किए हुए करीब 75 वर्ष हो गए हैं। इन 75 वर्षों में यहां पर रेल नहीं आ पाई थी।

केंद्रीय रक्षामंत्री (Union Defense Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सोमवार को मणिपुर (Manipur) के लंगथाबल (Langthabal) में एक पब्लिक रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीते पांच वर्षों के भीतर मणिपुर में हिंसा (Violence ) बहुत हद तक ख़त्म हो गई है। यहां अब लोगों कें अदंर विकास को लेकर विश्वास बढ़ने लग गया है। लोग अब मानने लग गए हैं कि मणिपुर का विकास भी अब तेजी से होगा।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि देश को आज़ादी (Independence) हासिल किए हुए करीब 75 वर्ष हो गए हैं। इन 75 वर्षों में यहां पर रेल नहीं आ पाई थी। इसकी चिंता पहली बार हमारी सरकार (Government) ने की। हमने इस मणिपुर को रेल कनेक्टिविटी (Rail Connectivity) देने का काम किया है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम मणिपुर (Manipur) राज्य में हिंसा की समस्या का पूरी तरह से समाधान चाहते हैं। इसलिए मैंने रक्षा मंत्री होने के नाते आह्वान किया है कि विद्रोही ग्रुप यदि हमसे बातचीत करके समस्या का समाधान चाहते हैं। तो हम उसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

60 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे। राज्य में पहले चरण का चुनाव 27 फरवरी और दूसरे चरण का चुनाव 3 मार्च को होगा। मणिपुर का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेतओं ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। नेता जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रहे हैं।

Tags

Next Story