राजनाथ सिंह 'जन विश्वास यात्रा' में बोले- हमने धारा 370 को चुटकियों में समाप्त किया, रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों को चुनावों में सबक सिखाना होगा

राजनाथ सिंह जन विश्वास यात्रा में बोले- हमने धारा 370 को चुटकियों में समाप्त किया, रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों को चुनावों में सबक सिखाना होगा
X
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री (Union Defense Minister) ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा मानना है कि भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार इस 'वीर धरा' (Veer Dhara) झांसी के दर्शन जरूर करने चाहिए।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Union Defense Minister Rajnath Singh) ने रविवार को उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi) में 'जन विश्वास यात्रा' (Jan Vishwas Yatra) को संबोधित किया। 'जन विश्वास यात्रा' को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने विपक्ष पर निशाना साधा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री (Union Defense Minister) ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा मानना है कि भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार इस 'वीर धरा' (Veer Dhara) झांसी के दर्शन जरूर करने चाहिए।

मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपने जीवन में झांसी में आने का अनेक बार अवसर मिला है। यहां तक कि पिछले तैंतीस दिनों में मैं तीसरी बार झांसी आया हूं। भारतीय राजनीति में विश्वास का संकट हमने दूर किया है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। भारतीय संविधान की धारा 370 को समाप्त करने की बात हम सत्तर सालों से कर रहे थे। मगर जब हमें 2019 में मज़बूत बहुमत मिला तो हमने धारा 370 को चुटकियों में समाप्त कर दिया। गुजरात में सोमनाथ मंदिर का पुनः जीर्णोद्वार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में हुआ है। अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का शिलान्यास किया है। और अभी काशी विश्वनाथ धाम के गौरव को पुन: स्थापित करने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

जब हम राम मंदिर की बात करते हैं, काशी विश्वनाथ की बात करते हैं तो वे ट्विटर पर हमारा मज़ाक़ उड़ाते हैं। जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाई उन्हें चुनावों में सबक़ सिखाना होगा। आज भारत की 55 फीसदी आजादी पूरी तरह टीकायुक्त हो गई है। करीब 140 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। आतंकवाद के ख़िलाफ़ प्रभावी कारवाई की गयी है। हमारे देश की सेना ने पाकिस्तान में जाकर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। भारतीय सेना पर भरोसा रखें।

पिछले दिनों जब प्रधानमंत्री अपने बुंदेलखण्ड के दौरे पर आए थे तो 6700 करोड़ रूपए के प्रोजेक्टस का या तो उद्घाटन किया था या फिर शिलान्यास। महोबा में जिस अर्जुन बांध परियोजना का लोकार्पण 2021 में जाकर हो पाया उसे बहुत पहले बन जाना था। मगर 2014 में जब इस पर काम करने की बात मोदी जी ने उस समय सपा सरकार से की थी, तो वे कन्नी काट गए थे।

Tags

Next Story