कोविड-19 से पूरी दुनिया थम सी गई थी, अटल टनल का शुरू होना उन्हीं कारणों में से एक: राजनाथ सिंह

कोविड-19 से पूरी दुनिया थम सी गई थी, अटल टनल का शुरू होना उन्हीं कारणों में से एक: राजनाथ सिंह
X
हमारे पास कुछ कारण हैं जिनके लिए पिछला साल (2020) हमेशा याद रखा जाएगा, अटल टनल का शुरू होना उन्हीं कारणों में से एक है। हर इलाके का विकास देश के सर्वांगीण विकास की हमारी पहली शर्त है।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा अटल टनल पर आयोजित वेबिनार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले साल ने हमारे साथ कैसा सलूक किया ये आप अच्छी तरह जानते हैं, कोविड-19 से देश ही नहीं, पूरी दुनिया थम सी गई थी।

हमारे पास कुछ कारण हैं जिनके लिए पिछला साल (2020) हमेशा याद रखा जाएगा, अटल टनल का शुरू होना उन्हीं कारणों में से एक है। हर इलाके का विकास देश के सर्वांगीण विकास की हमारी पहली शर्त है।

आज से कुछ समय पहले तक सीमाई इलाकों के विकास को सुरक्षा के लिहाज से संदेह की दृष्टि से देखा जाता था। आजादी के इतने दशकों बाद तक भी उन पर जितना ध्यान दिया जाना चाहिए था, वो नहीं दिया गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अटल सुरंग विश्व की सबसे बड़ी सुरंग है। यह सुरंग मनाली लेह राजमार्ग पर रोहतांग दर्रे के नीचे बनाई जा गई है। जो लेह को मनाली से जोड़ती है। इस टनल का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में ही किया। रोहतांग में स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी ये टनल मनाली को लाहौल स्फीति से जोड़ती है।

Tags

Next Story