राजनाथ सिंह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- सत्ता के लिए देश में कर रहे हैं नफरत पैदा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछता हूं जो देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और कह रहे हैं कि देश में नफरत है, देश में जो नफरत को जन्म दे रहे हैं? यह कहकर भारत को बदनाम किया जा रहा है कि देश में नफरत है। राहुल जी आपको क्या हो गया है?
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नफरत पैदा कर सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने कभी जाति, पंथ और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया। भारत की आजादी में सभी का योगदान रहा। राहुल जी (Rahul Gandhi) लोगों के बीच जाकर मोदीजी और बीजेपी (BJP) के प्रति नफरत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि भारत अब वैसा भारत नहीं रहा जैसा पहले हुआ करता था। जो चाहे आंखे दिखाकर निकल जाए। दुनिया में भारत का रुतबा बढ़ा है। दुनिया की नजर में हमारा भारत कमजोर भारत नहीं रहा।
दुनिया की नजरों में हमारा भारत अब एक शक्तिशाली भारत बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) के लोग हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाते हैं। कांग्रेस नेताओं ने क्या-क्या बातें की हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ने भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है... रक्षा मंत्री होने के नाते मैं खुलकर तो नहीं बता सकता लेकिन यह कह सकता हूं कि हमारी सेना ने जो काम किया है। वह काबिले तारीफ है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अब बदल गया है। उन्होंने कहा कि वह बार-बार सेना की बात करते हैं। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का कद बढ़ा है। अन्तर्राष्ट्रीय जगत में भारत का मान बढ़ा है। अब भारत की बात दुनिया सुनती है। आज वे भारत के बारे में अंधाधुंध बातें करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर गए हैं। भारत को एक करने निकले हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS